ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

धार जिले में दो बस दुर्घटनाओं में 35 यात्री घायल

धार। जिले के धामनोद क्षेत्र में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फूडी चौराहे के नजदीक शनि मंदिर के आगे सोमवार देर रात्रि करीब 1:30 बजे यात्री बस ने मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मिनी ट्रक संतुलन बिगड़ने से दुकान की शटर में जा घुसा। बस में सवार 11 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार नासिक से भीलवाड़ा जा रही बस आरजे 06, पीए 7011 ने अपने आगे चल रहे मिनी ट्रक एमएच 18, बीजी 6222 को टक्कर मार दी।

बस के मिनी ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह दुर्घटना घटी। बस की टक्कर लगने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान की शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसा।

इसी प्रकार झाबुआ जिले में पारा से एक किमी दूर ग्राम पंचायत रातिमाली भवन के सामने बस क्रमांक एमपी 45पी 1186 रोड साइड गड्ढे में गिरकर पलट गई। इसमें 24 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button