ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

गदर 2 ने 7वें दिन किया बंपर कलेक्शन 300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी रखी। मूवी ने पहले दिन करीब 40 करोड़ के साथ दमदार शुरुआत की। इसका ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही गया। दूसरे दिन गदर 2 ने 43.08 करोड़ और तीसरे दिन 51.7 करोड़ की कमाई की। हालांकि चौथे दिन कमाई 39 करोड़ रही। फिर फिल्म ने पांचवें दिन ने रफ्तार पकड़ी और 55 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को गदर 2 का जलवा बरकरार रहा।

फिल्म ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

गदर 2 ने 7वें दिन 22 करोड़ की कमाई करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। मूवी की घरेलू कमाई 283.35 करोड़ रुपए है। जिससे घरेलू कलेक्शन 308.5 करोड़ हो गया है।

गदर 2 फिल्म की कहानी

गदर 2 फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है। तारा सिंह (सनी देओल) अपने बेटे जीत (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते है। फिल्म में बहादुरी, बलिदान और पिता-पुत्र के अटूट बंधन को दर्शाया गया है।

गदर 2 में तारा सिंह के रूप में सनी देओल, सकीना के रूप में अमीषा पटेल, जीत सिंह के रूप में उत्कर्ष शर्मा, मेजर जनरल हमीद इकबाल के रूप में मनीष वाधवा और लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र रावत की भूमिका गौरव चोपड़ा हैं।

सनी देओल की फिल्म के फैन हुए आर बाल्की

निर्देशक आर बाल्की ने फिल्म गदर 2 की प्रशंसा की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमें गदर तब पसंद थी। आज भी हमें पसंद है।

Related Articles

Back to top button