ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में देवी के मंदिर पर माथा रख बोला गुंडा- मां कसम बंदूक नहीं उठाऊंगा

ग्वालियर। उटीला के काशीपुरा गांव में पिता-पुत्र को गोली मारने के बाद पूरे गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गुंडे अजब सिंह चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सोमवार को एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गांव में दो परिवार उसके कारण पिछले सोलह दिन से दहशत में थे और घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।

मंगलवार को जब वह पकड़ा गया और उटीला पुलिस उसे लेकर काशीपुरा गांव पहुंची तो दहशत में रह रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। गुंडे ने फरियादी के घर के सामने स्थित देवी मंदिर पर माथा रखा और बोला- मां की कसम अब बंदूक नहीं उठाऊंगा। उसने लोगों से माफी भी मांगी।

12 नवंबर को दीपावली वाले दिन काशीपुरा गांव में रहने वाले रामवीर चौहान के घर की महिलाओं पर गुंडे अजब सिंह चौहान ने अभद्र टिप्पणी की थी। जब रामवीर और उसके बेटे गोविंद चौहान ने टोका तो इन पर अजब सिंह चौहान ने फायरिंग कर दी। पिता-पुत्र घायल हो गए।

जब दोनों घायल हो गए तो इनकी घर की महिलाओं को धमकाया। जब पुलिस को सूचना दी तो एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी संतोष पटेल, उटीला थाना प्रभारी दिलीप समाधिया घटनास्थल पर पहुंचे। जैसे ही यह लोग फोर्स के साथ वापस रवाना हुए तो थाने पहुंचते ही दोबारा इसी परिवार को टारगेट कर गोलियां चलाई।

गांव में आसपास के इलाकों में भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। दीपावली के दिन इस घटना से लोगों में इतनी दहशत भर गई कि वह घर से बाहर नहीं निकले। उटीला पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर ली। अजब सिंह चौहान पकड़ा नहीं गया था।

वह लगातार परिवार को धमका रहा था, इसके चलते गांव में पुलिस को तैनात किया गया। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बीते रोज उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसडीओपी संतोष पटेल और उटीला थाना प्रभारी दिलीप समाधिया की टीम उसकी तलाश में लगी थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अधिया और सात कारतूस बरामद हुए।

गांव में दहशत खत्म करने पूरे गांव में घुमाया, लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी

आरोपित और उसके परिवार की पूरे गांव में दहशत है। इन लोगों पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपित अजब सिंह पर हत्या के प्रयास और हत्या की एफआइआर पहले से दर्ज है। गांव में उसकी दहशत खत्म करने के लिए उसे पूरे गांव में घुमाया। यहां लोगों से उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी।

महिलाओं की मुस्कान लौटी बोली- जेल से न छूटे

आरोपित के पकड़ने के बाद गांव में महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लौटी। वह महिलाओं को आते-जाते परेशान करता था। महिलाएं बोली, अब उस पर ऐसी कार्रवाई हो उसे सजा मिले और अब वह जेल से छूटकर बाहर न आ पाए।

Related Articles

Back to top button