ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कार की छत पर बैठकर कर रहे थे स्टंट और हुड़दंग, वीडियो बहुप्रसारित

उज्जैन । शहर के व्यस्त चौराहे पर कार से युवकों द्वारा स्टंट करने और हुड़दंग मचाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कार गेट खोलकर व कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस कार के नंबर के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी है। कार इंदौर के युवक की बताई जा रही है।

यातयात डीएसपी विक्रम कनपुरिया ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें कार तेज गति से चल रही है और एक युवक कार का गेट खोलकर खड़ा है। जबकि कार की छत पर तीन युवक बैठे हुए हैं। युवक कार पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे हैं। वीडियो में कार की गति काफी तेज है।

कई लोग अपने आप को बचाते हुए कार से दूर हो रहे हैं। कार (एमपी 09-सीएम 9571) मुनिनगर चौराहे से इंदौर रोड की ओर जा रही है। वीडियो मुनिनगर चौराहे से माडल स्कूल के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो कब का है और इसे किसने बनाया यह पता नहीं चल पाया है। यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार का कहना है कि कार इंदौर के खजराना निवासी व्यक्ति की है। जिसकी तलाश की जा रही है। नियमानुसार उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button