ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पन्ना में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

पन्ना: पन्ना में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां पहाड़ी खेड़ा से सतना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में क्लीनर सहित 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना में दो दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत के भसुडा के बुचुआ नाले के पास यात्री बस उस समय पलट गई, जब ड्राइवर बस से नियंत्रित खो बैठा जिसमें क्लीनर संजय पटेल एवं यात्री गगन चौधरी निवासी सिंहपुर की मौत हो गई। ग्रामीणों को जैसे ही बस पलटने की खबर लगी तत्काल बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकलने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। बृजपुर पुलिस और डायल 100 से घायलों को पन्ना जिला चिकित्सालय लाया गया है। वही हादसे की जानकारी लगते ही TV सिंह और पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्ण एस थोटा भी घायलों का हाल जानने के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचे।

Related Articles

Back to top button