ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

कैंसर पहाड़ी पर मिली थी युवक की लाश, स्वजन बोले- घर से 25 हजार रुपये लेकर गया था

ग्वालियर। कैंसर पहाड़ी पर जिस युवक की लाश मिली थी, उसके स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इसे हादसा और हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। स्वजनों का कहना है- वह घर से 25 हजार रुपये लेकर निकला था। उसे जुआ खेलने की लत थी, आशंका है- जुआ खेलने के दौरान ही विवाद हुआ होगा और उसकी हत्या कर दी गई। अभी इस मामले में फिलहाल पुलिस खाली हाथ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह यहां तक किसके साथ आया। वह घर से जब निकला तो किसके साथ वह आखिरी बार था।

कैंसर पहाड़ी पर बीते रोज एक युवक की लाश मिली थी। उसके शरीर और सिर पर चोट के निशान थे। उसकी शिनाख्त रहीश पुत्र सलीम खान निवासी काला सैय्यद, जनकगंज के रूप में हुई। जब उसके स्वजनों को बुलाया गया तो सामने आया कि वह स्मैक का नशा करता था और उसे जुआ खेलने की भी लत थी। इसके चलते ही स्वजनों से अक्सर झगड़ा होता था। इस वजह से वह अपना घर छोड़कर चला गया था। वह पत्नी के साथ पिछोरो की पहाड़ियां इलाके में किराये से रहता था। रात 8.30 बजे से अपने घर के आसपास ही देखा गया था, वह जुआ खेल रहा था। पुलिस इस मामले में हत्या और हादसे के एंगल पर जांच कर रही है। उसके स्वजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जुआ खेलने वालोें ने ही उसे मारा है। वह घर से 25 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। उसने मोहल्ले में जुआ भी खेला था।

Related Articles

Back to top button