ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मथुरा: स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, बीच सड़क पर तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल बस से कुचल कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि मामला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में तराश मंदिर के निकट शनिवार शाम का है। उन्होंने बताया कि सोमेश (तीन) शौच करने के बाद घर जा रहा था कि तेज गति स्कूल बस ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर निवासी प्रशांत व बबली का पुत्र सोमेश अपने नाना बाबूलाल के यहां आया था व शनिवार शाम वे सभी वापस अपने गांव जा रहे थे, उससे कुछ वक्त पहले ही यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल बस से यह घटना हुई उस बस में एक शिक्षक व 22 बच्चे सवार थे। घटना के बाद लोगों के आक्रोश और प्रदर्शन को देखते हुए वे पैदल ही घर चले गए। घटना के बाद बच्चे के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बस के चालक व मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने तथा पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्‍होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक बस वहीं छोड़कर फरार हो गया । शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button