ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबरन घुसा था मनचला, महिला ने पति को फोन लगाया तो मारी गोली

ग्वालियर। झांसी रोड इलाके में युवक के पेट में गोली लगने के मामले का राजफाश हो गया है। उसने खुद ही अपने पेट में गोली मारी थी। महिला उससे बात करना नहीं चाहती थी, लेकिन वह जबरन उससे दोस्ती करना चाहता था। महिला के पति के जाते ही वह घर में घुस आया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने कट्टा निकाल लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन लगाया तो महिला की सास व साले आ गए। यहां उसने खुद को गोली मार ली।

महिला के पति को झूठा फंसाने के लिए उसने झूठी कहानी रची। इस मामले में पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। अभी युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। झांसी रोड थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया कि बजरंग नगर में रहने वाली महिला के घर में विकास परिहार को गोली लगी थी। उसने महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जब इस मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि उसने महिला को दूसरे नाम से इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। वह महिला को धमकाने लगा कि उससे शादी करना चाहता है। वह महिला को दोस्ती न करने पर धमकाने लगा। जब महिला की सास आ गई तो वह कमरे में घुस गया। महिला ने पति को काल लगाया। उसने अपने सालों को घर भेजा। जब वह पहुंचे तो विकास ने खुद को गोली मार ली। विकास के साथ रोहित परिहार और गौरव पाल भी साथ में थे। रोहित और गौवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

88 लोगों की जांच में 27 निकले डेंगू संक्रमित

पारा 10 डिग्री पर आ चुका है और ठंड बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी मच्छर जनित बीमारियों का आंकड़ा नीचे नहीं पहुंच रहा है। हालात यह है कि डेंगू के मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। शनिवार को 88 लोगों की जांच की गई जिसमें 27 मरीज डेंगू संक्रमित मिले। इन मरीजों में 14 मरीज ग्वालियर जिले के बताए गए जबकि बाकी के 13 मरीज दीगर जिलों के होना बताया गया। जो संक्रमित मिले 14मरीज में 6 बच्चे शामिल है जिनकी उम्र 16 वर्ष से कम है। डेंगू का प्रकोप बना हुआ है इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। जिला मलेरिया अधिकारी विनोद दोनेरिया का कहना है कि सर्दी के मौसम में पानी जमा रहने पर डेंगू का लार्वा पनपता है और घर के अंदर ही यह मच्छर रहते हैं इसलिए घर में पानी जमा न होने दें।

Related Articles

Back to top button