ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

इंदौर में डॉक्टर दंपति के घर हुई 20 लाख रुपए की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

इंदौर।शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक ही कॉलोनी में 6 घरों में चोरी के प्रयास को अंजाम देने वाली गैंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है तो वहीं चोंरो ने एक मकान का तो ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 20 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गई फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मौजूद पॉश कॉलोनी लोकमान्य नगर में एक ही रात में 6 घरों को बदमाशों ने निशाना बनाया इसी दौरान एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था और जब देर रात लौट कर आया तो घर में कमरों की लाइट जल रही थी और घर का ताला टूटा हुआ देखा घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखा सामान गायब था जिसकी कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए आंकी गई।

पूरे मामले की सूचना फरियादी ने अन्नपूर्णा पुलिस को दी अन्नपूर्णा पुलिस ने पूरे मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लोकमान्य नगर में इसके पहले भी कई घरों को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था वहीं इस पूरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस पड़ताल करने में जुटी हुई है और जल्द ही इस पूरे मामले में आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है, जिस घर को चोरों ने निशाना बनाया है वह डॉक्टर दंपति है और शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गए हुए थे और इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button