ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

शिवराज मामा, क्यों नहीं जारी कर रहे हमारे नियुक्ति के आदेश..?

जबलपुर। प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया-2020 के 882 चयनित नियुक्ति आदेश के लिए भटक रहे हैं। ये अपनी गुहार जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर सीएम तक से लगा चुके हैं, लेकिन इनको अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि उनके नियुक्ति आदेश अब तक जारी क्यों नहीं किए जा सके हैं। बता दें कि इसी भर्ती प्रक्रिया में करीब 13 हजार लोगों के नियुक्ति आदेश 10 अगस्त को ही जारी हो चुके हैं। प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर चुके ये बेराेजगार सीएम शिवराज सिंह चौहान से जानना चाहते हैं कि मामा उनके नियुक्ति आदेश क्यों नहीं जारी कर रहे?

6380 ने दस्तावेजों के सत्यापन का चरण पार कर चयनित सूची में स्थान हासिल किया

आदेश के लिए दर-दर की खाक छानते फिर रहीं शक्ति चौरसिया, सोनी यादव, नेहा सिंह, वनमाला रजक सहित अनेक चयनित आवेदकों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया-2020 दो चरणों में आयोजित हुई थी, इन दोनों चरणों में करीब 7500 आवेदक सफल रहे। इनमें से भी 6380 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों के सत्यापन का चरण पार कर चयनित सूची में स्थान हासिल किया। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 10 अगस्त तक चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए। लेकिन आदेश जारी करने की प्रक्रिया के दौरान 6380 में से केवल 5498 लोगों के ही आदेश जारी हुए। 882 चयनित आवेदकों को होल्ड पर रखा गया है।

मदद की उम्मीद है, लेकिन उनको राहत कहीं से नहीं मिल पा रही

होल्ड पर रखे गए आवेदक हर उस दरवाजे पर जाकर दस्तक दे रहे हैं, जहां से उनको मदद की उम्मीद है, लेकिन उनको राहत कहीं से नहीं मिल पा रही। शक्ति चौरसिया नामक चयनित उम्मीदवार का कहना है कि वो लोग आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय से भी मिल चुकी हैं। डीपीआइ ने उनसे न केवल सदाशयता पूर्वक बात की, बल्कि उनको कम्प्यूटर पर भी वो लिस्ट दिखाई जिसमें उन लोगों के भी नाम रहे, जिनके नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए। लेकिन उनका कहना रहा कि वो सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र का इंतजार कर रही हैं। जब तक वहां से पत्र प्राप्त नहीं होता तब तक वे आदेश नहीं जारी कर सकतीं। लेकिन, ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब कोई जिम्मेदार देने तैयार नहीं है। जिले के अनेक आवेदकों ने प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंप कर उनके नियुक्ति आदेश जारी कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button