ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

“मेरा पिया घर आया…”, इमाम-उल-हक के निकाह में कव्वाली नाइट्स का मजा लेते दिखे बाबर आजम समेत ये खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम के खराब प्रदर्शन के चलते बाबर आजम ने कप्तानी छोड़नी पड़ी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मैदान के बाहर जिंदगी का पूरी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बाबर आजम को अपने साथी खिलाड़ी और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक की शादी में मस्ती करते हुए देखा गया। बाबर के अलावा सरफराज अहमद भी मौजूद थे जो कव्वाली पर जमकर झूम रहे थे। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबर आजम और सरफराज नीचे बैठकर कव्वाली का मजा ले रहे हैं। स्टेज पर जहां गायक ‘मेरा पिया घर आया’ गीत गा रहा है, तो वहीं स्टेज के सामने काली ड्रैस में बैठे बाबर और सरफराज अहमद समेत अन्य क्रिकेटर मस्ती कर रहे हैं। सरफराज खान ने जिस अंदाज में कव्वाल का साथ दे रहें है, यह देखकर बाबर आजम अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

जमीन पर काफी नोट बिखरे हुई दिखाई दे रहें हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रिकेटरों ने कव्वाल पर जमकर पैसे लुटाए हैं। इमाम-उल-हक का निकाह 25 नवंबर यानी आज होना है। इससे पहले यह कव्वाली नाइट्स रखी गई थी, जिसमें सभी क्रिकेटरों ने रंग जमा दिया है। निकाह के एक दिन बाद यानी 26 नवंबर को रिसेप्शन रखा जाएगा।

शान मसूद संभालेंगे टीम की कमान 
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई जिसके बाद बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने न केवल वनडे बल्कि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़ दी है। अब आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे में उनकी जगह शान मसूद पाक टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button