ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राजस्थान की सत्ता पर कौन करेगा राज? 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज

जयपुरः राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसके लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है और इस बार पांच करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक कराया जाएगा।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान के लिए मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये हैं। इस चुनाव में राज्य की 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों के लिए 1860 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

इस चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भारत आदिवासी पार्टी, जननायक जनता पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी सहित करीब अस्सी पाटिर्यों के उम्मीदवार एवं करीब 730 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button