ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी को गला घोंटकर मार दिया, आरोपित पति गिरफ्तार

ग्वालियर। हजीरा थाना अंतर्गत एक युवक ने अवैध संबंध का विरोध कर रही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जब महिला को बचाने के लिए उसका भाई और बहन पहुंचे तो उन्हें धक्का देकर भाग निकला। लेकिन हजीरा पुलिस ने देर रात को उसे मालनपुर से गिरफ्तार कर लिया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

ग्वालियर में चौड़े के हनुमान क्षेत्र में रहने वाले जितेन्द्र भदौरिया ने अपनी पत्नी पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया गया है कि जितेन्द्र के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसके चलते जितेन्द्र उसका खर्च उठाने लगा था इस कारण से घर में आर्थिक तंगी आ गई और इसका भेद एक दिन खुल गया।

पूनम ने जितेन्द्र के मोबाइल में युवती के साथ जितेन्द्र का फोटो देख लिया। इसके बाद गृह क्लेश शुरू हो गया। पूनम ने विरोध शुरू कर दिया तो आए दिन झगड़ा होने लगा। पूनम ने इसकी जानकारी अपने मायके, जितेन्द्र के माता पिता और जिस लड़की से जितेन्द्र के अवैध संबंध थे उसके स्वजन को भी दी।

सोमवार की रात करीब नौ बजे इन दोनों के बीच विवाद हुआ। पूनम ने फोन कर छोटी बहन रूचि को बताया कि जितेन्द्र उसके साथ मारपीट कर रहा है। जब रूचि अपने भाई के साथ पूनम के घर पहुंची तो वह जमीन पड़ी थी। रुचि व उसके भाई को देख जितेन्द्र भाग निकला।

दो छोटे बच्चे हैं

पूनम और जितेन्द्र के दो छोटे बच्चे हैं। एक चार साल का सम्राट और दो साल का आयुष्मान। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। इनके सिर से पिता का साया और मां का आंचल छिन गया। यह दोनों बच्चे पूनम के माता पिता के पास है। जो अपनी मां के पास जाने की जिद कर रहे थे।

मेरी बहन की हत्या की

बहन रुचि का आरोप था कि उसकी बहन की हत्या जितेन्द्र ने की। जब वह पूनम का फोन आने पर उसके घर पहुंची तब जितेन्द्र पूनम की छाती पर बैठा हुआ था और साफी से उसका गला घोंट रहा था। हमें देखकर वह धक्का देकर भाग निकला। हम लोगों ने पूनम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मेरी बहन की हत्या का कारण वह लड़की है जिससे जितेन्द्र के संबंध थे इसलिए उसे भी हत्या के प्रकरण में शामिल किया जाए।

मालनपुर से पकड़ा आरोपित

पूनम की हत्या के बाद जितेन्द्र भागकर मालपुर पहुंचा है। असल में जितेन्द्र मालनपुर में ही एक आयशर गाड़ी चलाता है। जब पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो मालनपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उसे बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button