ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला श्रमिक की मौत पर की खबर के बाद जागे परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस, नामली थाना क्षेत्र में की कार्रवाई

रतलाम: रतलाम में जान जोखिम में डालकर सोयाबीन कटाई के लिए मजदूरों को लेकर आ रहे ओवरलोडिंग वाहनों पर आज परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है । कार्रवाई के दौरान तीन वाहनों को जमकर वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए है। गौरतलब है कि जान जोखिम में डालकर वाहनों में ठूंस ठूंस कर लाए जा रहे मजदूरों की खबर ने प्रमुखता से दिखाई थी। जिसके बाद अगले ही दिन महिला श्रमिक की ओवरलोडिंग ऑटो से गिरकर मौत भी हो चुकी है। इसके बाद अब परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की कुंभकर्णी नींद से जागे हैं और कार्रवाई करने नामली के पंचेड़ फंटे पहुंचे । जहां कार्रवाई की खानापूर्ति करते हुए दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने कुल 26 वाहनों की चेकिंग की जिसमें से तीन वाहनों को जप्त कर उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।जान जोखिम में डालकर वाहनों में ठूंस ठूंस कर लाए जा रहे मजदूरदरअसल रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सोयाबीन की कटाई का कार्य चल रहा है जहां ₹400 की मजदूरी पाने की उम्मीद में आदिवासी अंचलों से हजारों श्रमिक और लोडिंग वाहनों में सवार होकर या लटक कर प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। ने अपनी खबर में मजदूरों द्वारा तय किए जाने वाले इस जोखिम भरे सफर की जानकारी वीडियो स्टोरी के साथ दी थी। जिसके अगले ही दिन सैलाना धामनोद के बीच सर्व निवासी एक महिला श्रमिक की ओवरलोडिंग ऑटो से गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद भी परिवहन विभाग और पुलिस को इस जोखिम भरे सफर पर अंकुश लगाने में 5 दिन लग गए ।

Related Articles

Back to top button