ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश भाजपा के 22 नेताओं की टीम तेलंगाना में करेगी प्रचार

भोपाल । मध्य प्रदेश में मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्‍म हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने अब मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं को तेलंगाना चुनाव की कमान सौंपी है। मध्य प्रदेश भाजपा के 22 नेताओं की टीम तेलंगाना के लिए एक-दो दिन में रवाना होगी।

मध्‍य प्रदेश में हुए विकास को आधार बनाएंगे

मध्‍य प्रदेश के नेता तेलंगाना की जनता को डबल इंजन की भाजपा सरकार में प्रदेश में हुए विकास को आधार बनाकर अपनी बात रखेगी। साथ ही भाजपा सरकार में अलग-अलग वर्ग के लिए जो काम हुए है, उन्हें बताया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के सांसद, मंत्री और विधायकों के नामों की सूची जारी कर तेलंगाना रवाना होने के निर्देश दिए हैं।

तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान

तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है। यहां 28 नवंबर तक चुनाव प्रचार होगा। मध्य प्रदेश से भाजपा ने सात मंत्रियों, तीन सांसद, चार विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तेलंगाना चुनाव में जिम्मेदारी तय की है।

इन सीटों के बीच मुकाबला

बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस 119 में से 88 सीटें जीतने में सफल रही थी और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था। कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसका वोट शेयर 28.7 फीसदी था।

मप्र भाजपा के ये 22 नेता तेलंगाना में भाजपा के पक्ष में मांगेंगे वोट

मध्य प्रदेश भाजपा के सात मंत्रियों में डा. नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ल, कमल पटेल, विश्वास सारंग, अरविंद सिंह भदौरिया और मोहन यादव तेलंगाना जाएंगे। तीन सांसदों में केपी यादव, अनिल फिरोजिया और गजेंद्र सिंह पटेल एवं विधायकों में रमेश मेंदोला, रामेश्वर शर्मा, यशपाल सिंह सिसोदिया, शरदेंदु तिवारी भी तेलंगाना में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं करेंगे।

इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव रणदिबे, पूर्व विधायक जीतू जिराती, मुकेश चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा को भी तेलंगाना जाने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button