ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

वायुसेना को उत्तराखंड में बचाव अभियान में तेजी लाने के दिए गए निर्देश: राजनाथ

नई दिल्ली| केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को उत्तराखंड के एक पहाड़ पर हिमस्खलन में मारे गए पर्वतारोहियों के लिए भारतीय वायु सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है और वायुसेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में गति लाने का निर्देश दिया है।

इस दुखद घटना के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा चलाए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण हुए बहुमूल्य जीवन के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

राजनाथ सिंह ने आगे केट्वीट में कहा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बात की और स्थिति का जायजा लिया। अभी भी फंसे पर्वतारोहियों की मदद के लिए बचाव अभियान जारी है। मैंने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखंड में मंगलवार को एक पहाड़ पर हिमस्खलन की चपेट में आने से कुल 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत हो गई और 8 को बचा लिया गया। सभी ट्रेनी उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के हैं।

Related Articles

Back to top button