ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

मां ने बेटे को फंदे पर लटका देखा, नशे के कारण बिगड़ा था मानसिक संतुलन

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के कस्बा समराला में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि युवक पहले नशा करता था। इस कारण उसके दीमाग की हालत ठीक नहीं थी। घटना समराला के दुर्गा मंदिर रोड की। मरने वाले युवक के पिता बलजीत ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। घर पर सिर्फ उनकी पत्नी थी।छोटा बेटा भी खाना खाकर काम पर चला गया। इतने में उनका बड़ा बेटा मां से कहने लगा कि वह उसे 100 रुपए दे दे। मां ने पूछा के पैसों का क्या करना है तो उसने कहा कि जीब के नीचे रखने वाली गोली लेकर आनी है। उसने 100 रुपए उसे दे दिए और वह नहाने चले गई।कुछ देर बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो वह दंग रह गई। कमरे में उसने देखा कि बेटे ने फंदा लगाया हुआ था। मरने वाले की पहचान प्रिंस (27) के रूप में हुई है। शव लटकता देख तुरंत महिला ने शोर मचा दिया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।घटना स्थल पर समराला पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और परिवार के बयानों पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button