ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दतिया में बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अगर दूसरा दल जीता तो पाकिस्तान मनाएगा खुशी

दतिया।  मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश के दतिया जिले की जहां गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से राजेंद्र भारती अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज सुबह गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा मां पीतांबरा माई के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने माथा टेका और देश प्रदेश के विकास की मनोकामनाएं की और भाजपा पार्टी को जीताने के लिए आम जन से अपील की।

इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दूसरा कोई दल अगर जीतता है तो पाकिस्तान खुशी मनाएगा। इसलिए आवश्यक है कि राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए कमल का बटन दबाएं। मध्य प्रदेश में कमल का बटन अगर व्यक्ति दबाएगा तो सीमा पर सैनिक मजबूत होंगे और पाकिस्तान में भी दहशत होगी कि मोदी जीत रहे हैं। कमल का बटन दबाने से आतंकवादियों में भी दहशत होती है। इसलिए जो लोग सीमा पर देश की सेवा के लिए नहीं जा पाते हैं उन्हें कमल का बटन दबाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button