ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

गरमागरम समोसे में निकली ऐसी चीज कि उड़ गए होश, जिसने भी देखा फटी रह गईं आंखें

हापुड़: रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर सबका मन बाहर के चटपटे, स्वादिष्ट पकवानों के लिए बेसबर रहता है, लेकिन कभी-कभार बाहर के खाने को लेकर ऐसी चीजें सामने आती हैं कि जिसे देखकर माथा ठनक जाता है। ऐसा ही मामला हापुड़ में देखने को मिला है। जहां एक शख्स ने खाने के लिए दुकान से गरमागरम  समोसा मंगवाया, लेकिन एक टुकड़ा खाते ही उसकी आंखें फटी रह गईं। उसने अपनी आंखों के सामने ऐसा दृश्य देखा जिससे उसके होश उड़ गए। समोसे के अंदर से छिपकली का सिर दिखाई दिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद खाद्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन उस वक्त उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

मामला कोतवाली पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज स्थित पूजा स्वीट्स का है। ये दुकान इलाके की फेमस शॉप है। जहां समोसे में छिपकली निकल आई। जिस ग्राहक के समोसे से छिपकली निकली उसने दुकान के सामने जमकर हंगामा किया। ग्राहक ने दुकानदार पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। समोसे में छिपकली निकलने के बाद शख्स की हालत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगी। उसकी बेटी भी बीमार पड़ गई।

पीड़ित शख्स का नाम मनोज कुमार है। व्यापारी मनोज ने बताया कि मैंने अपने बेटे को पांच समोसे लेने के लिए पूजा स्वीट्स शॉप पर भेजा था। जहां से वह दो समोसे मुझे दे गया और तीन घर पर लेकर चला गया था. बेटी ने समोसा खोलते ही देखा कि उसमें छिपकली मरी हुई पड़ी थी. खाने के बाद तुरंत उसकी हालत बिगड़ गई। उसने मुझे फोन करके बताया कि पापा आप समोसा मत खाना, इसमें छिपकली निकली है। मुझे भी उल्टियां होने लगीं। जिसपर मैं दुकान पर शिकायत लेकर पहुंचा। समोसे में छिपकली निकलने का वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button