ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शहडोल में 65 हजार बैगाओं पर निगाहें, शत-प्रतिशत मतदान पर फोकस

शहडोल। विधानसभा चुनाव में बैगा वोटर निर्णायक सिद्ध होते हैं। यही कारण है कि जहां राजनीतिक पार्टियां बैगा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं तो वहीं निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बैगा विकास प्राधिकरण के द्वारा स्वीप प्लान के तहत बैगा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

शहडोल जिले में तकरीबन 102 ऐसे गांव है जिनको बैगा बाहुल्य कहा जाता है। जबकि जिले के 414 गांवों में 22 हजार से अधिक बैगा परिवार निवास करते हैं। इनकी आबादी 85 हजार के आसपास है और जिले में 65 हजार बैगा मतदाता हैं। यह संख्या एक बहुत बड़ी संख्या होती है और इनको जागरूक करने के लिए स्वीप प्लान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रोजेक्टर से कर रहे जागरूक

बैगा बाहुल्य गांव में मतदाता जागरूकता रथ भेजा जा रहा है। इस रथ में प्रोजेक्टर लगा रहता है जिसके माध्यम से इनको वोट के लिए जागरूक करने वाली प्रेरणादायी फिल्म दिखाई जा रही है। उनको फिल्म दिखाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बैगा परिवार पूरी तरह से जंगल इलाके में रहते हैं आज भी इनमें जागरूकता की कमी है जिसके कारण मतदान का प्रतिशत कम रह जाता है। यही कारण है कि प्रशासन पूरा फोकस कर रहा है कि शत प्रतिशत वोट डाले जाएं।

जी जान से जुटा है विभाग

बैगा विकास प्राधिकरण स्वीप प्लान के तहत इनको जागरूक करने में की जान से जुटा हुआ है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बैगा परिवारों में जाकर उन्हें जागरूक करें और 17 नवंबर को सबसे पहले मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

अब यह आने वाला समय बताएगा कि इन परिवारों ने कितनी जागरूकता आई है और उन्होंने प्रदेश के विकास में अपना कितना योगदान दिया है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिंहा का कहना है कि हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत मतदान है और इसके प्रयास में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button