ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

J&K: डोडा बस हादसे में 36 यात्रियों ने गवाई जान, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजा राशि का किया ऐलान

जम्मू एवं कश्मीर के डोडा में एक सड़क हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और  प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ’
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘जम्मू एवं कश्मीर के डोडा में हुई दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से पीड़ा हुई है। मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी तथा घायलों को 50,000 रुपये दिये जाएंगे।

डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 यात्री थे और वह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई।

बस की पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 है। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 36 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

एसडीआरएफ जवान बचाव अभियान में जुटे
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। कुछ घायल यात्रियों को हवाई मार्ग से जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button