ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

भाई दूज पर तिलक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मजबूत होगा भाई-बहन का रिश्ता

इंदौर।हर साल भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज में बहने अपने भाई की लंबी उम्र और सफल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। हिन्दू धर्म में हर व्रत और त्योहार के लिए कुछ नियम होते हैं, इन नियमों का पालन किया जाए, तो हर कार्य के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। भाई दूज के दिन बहनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भाई का तिलक शुभ मुहूर्त में ही करें। भाई दूज पर शुभ मुहूर्त दोपहर 1.10 बजे से 3.19 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को तिलक कर सकती हैं।

भाई दूज पर ध्यान रखें ये बातें

– भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के सफल जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में इस दिन अपने भाई को तिलक लगाने के बाद ही कुछ ग्रहण करना चाहिए। आप चाहें, तो इस दिन निर्जला व्रत भी रख सकते हैं।

– भाई दूज भाई-बहन के प्यार का त्योहार है। इस दिन भाई-बहन को एक-दूसरे से झूठ और अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। इस दिन न तो मांस का सेवन करना चाहिए और न ही शराब का। ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों को करने से व्यक्ति को यम के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

– भाई दूज के दिन कपड़ों का चयन करते समय रंगों का ध्यान रखें। इस दिन भाई-बहन को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके बजाय लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना एक अच्छा शगुन माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button