ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एल्विश यादव की बढ़ सकती है मुश्किलें, रेव पार्टी मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत, खुलेंगे कई अहम राज

नई दिल्ली :फेमस युट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही है। सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और रेव पार्टी के मामले में नोएडा पुलिस के हाथों एक बड़ा सबूत लगा हैं। रेव पार्टी मामले के मुख्य आरोपी राहुल की डायरी पुलिस के हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि राहुल की डायरी में इस केस से जुड़े कई राज छिपे हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक डायरी में कई पार्टी आयोजकों के नाम हो सकते हैं। नोएडा पुलिस की 2 टीमें सिर्फ आरोपी राहुल की डायरी की जांच कर रही है। एक टीम डायरी में मौजूद नामों से संपर्क कर रही है, तो दूसरी टीम डायरी में जिन जगहों का जिक्र है वहां जा कर सबूत इक्ट्ठा कर रही है।

केस में शामिल है एल्विश यादव का नाम

सूत्रों के मुताबिक डायरी में कई लोगों के नाम होने के साथ ही, गुरूग्राम में हुई पार्टी का जिक्र है। इस केस में ‘बिग बॉस OTT 2’ विनर एल्विश यादव का भी नाम आया है। डायरी के मुताबिक आरोपी राहुल ने किसी ‘तीसरे’ के ज़रिए एल्विश से संपर्क किया था। पुलिस के रडार पर उसे ‘तीसरे’ की तलाश में है। बता दें पुलिस एल्विश यादव से नोएडा पुलिस पूछताछ कर चुकी है। यादव वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के तहत आपराधिक साजिश को लेकर पिछले सप्ताह दर्ज की गई प्राथमिकी में नामजद छह व्यक्तियों में से एक हैं।

अब ऐसे पूछताछ कर सकती है पुलिस

इस मामले में नोएडा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की रिमांड खत्म होने से पहले उनसे घंटों पूछताछ की, जिसमें अहम जानकारियां मिलीं। बताया जा रहा है कि पुलिस अब आरोपियों और एल्विश यादव को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

बता दें नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में एक रेड के दौरान सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। पुलिस को सपेरे राहुल के पास 20ml जहर मिला था। इसके बाद रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी। इस मामले में यूट्यूबर एल्विश का नाम भी सामने आया है। एल्विश ने खुद को बेकसूर बताया है।

Related Articles

Back to top button