ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ड्रॉ रहा तो कौन बनेगा चैंपियन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में होगा। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में है और मुकाबले के लिए जमकर तैयारा कर रही है। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के पहले 4 दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहगा। हालांकि 11 जून को बारिश की संभावना है। ऐसे में इसका असर मैच के नतीजे पर पड़ सकता है।

अगर बारिश हुई तो मैच का क्या होगा?

अगर बारिश के कारण खेल खराब हो जाता है, तो अंपायर उसी दिन इसकी भरपाई कर सकता है। वहीं, बरसात के कारण एक दिन का खेल रद्द होने पर अंपायरों के पास एक अतिरिक्त दिन होगा। अंपायर मैच को रिजर्व डे तक ले जा सकते हैं।

मैच ड्रॉ रहा तो?

ड्रॉ की स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

WTC फाइनल के लिए दोनों टीमें

भारत

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, शमी, सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।

रिजर्व खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।

रिजर्व खिलाड़ी- मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।

टीवी पर कैसे देखें लाइव मैच?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। मैच को अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ देख पाएंगे।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button