ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

शहर की कई कॉलोनियों में वारदात को अंजाम दी

देवास: बीती रात दो अज्ञात युवकों ने शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में रखी करीब आधा दर्जन कारों और एक बस के कांच फोड़ दिए। दो युवक एक्टिवा से कांच फोड़ते हुए सीसीटवी कैमरे में कैद हुए जिनकी मदद से पुलिस युवकों का पता लगाने में ल  गी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2 और 3 बजे के बीच शहर के विश्राम बाग, राम रहीम नगर, राधागंज और मधुबन कॉलोनी में घरों के सामने रखी करीब आधा दर्जन कारों व एक बस के कांच फोड़कर फरार हो गए। कुछ कॉलोनियों में घरों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक कांच फोड़ते हुए कैमरे में कैद हुए है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर एक्टिवा से आए दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।इधर, मामले में कार मालिकों द्वारा थाना बीएनपी पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया है। पीड़ित बस संचालक ने बताया कि पहले भी राधागंज विश्राम बाग क्षेत्र में बस की बैटरी चोरी के साथ कांच फोड़ने की घटना हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button