ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

कुत्ते के काटने से बच्चे के पूरे शरीर में फैला रेबीज इंफेक्शन, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। जहां आवारा कुत्ते के काटने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को बच्चे को आवारा कुत्ते ने दाएं पैर में काट लिया था, जिसके बाद बच्चा अजीबो गरीब हरकते करने लग गया। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। ऐसे में बच्चे तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जिगर के टुकड़े की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामला मामला मेरठ के सूर्यपुरम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले धन्नू स्पोर्ट्स फैक्ट्री में ट्रैक सूट बनाने का काम करते हैं। उनके 11 साल के बेटे दुष्यंत को 28 अगस्त के आसपास घर के बाहर खेलते हुए कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद घर वाले दुष्यंत को डॉक्टर के पास ले गए और टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया। घरवालों का कहना है कि बेटे को उस समय आराम मिल गया था और वह पूरी तरह ठीक हो गया था, लेकिन अक्टूबर महीने में एक हफ्ते पहले दुष्यंत को पैर में दर्द होने लगा, जिस पैर में कुत्ते ने काटा था। फिर उसको तेज बुखार भी आ गया। इसके बाद दुष्यंत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

परिजन दुष्यंत को लेकर दिल्ली पहुंचे, वहां के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया की बच्चे की बॉडी में पूरी तरीके से रेबीज फैल चुका है और उसको बचाया नहीं जा सकता। जिसके बाद परिजन दुष्यंत को वापस घर ले आए और देसी इलाज शुरू किया। मगर दुष्यंत अजीब-अजीब हरकते करने लगा। आखिरकार, रविवार को उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को परिजनों ने गढ़मुक्तेश्वर में उसका अंतिम संस्कार करवाया। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button