ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सातवें दिन पकड़ में आया हमलावर बाघ, जंगल से निकाला गया बाहर

सिवनी। लोगो और मवेशियों पर हमला करने वाले बाघ को आखिरकार वन अमले ने बुधवार की सुबह पकड़ लिया है। दक्षिण सामान्य वन मंडल अधिकारी स्वदेश महिवाल ने बताया कि लगातार सर्चिंग के दौरान छटवें दिन मंगलवार को बाघ की लोकेशन मिली थी। इसी आधार पर बुधवार को सुबह से बाघ का रेस्क्यू करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि डाट लगाकर बेहोश किया गया बाघ, वन विहार भोपाल के लिए बाघ को लेकर वन अमला रवाना हो गया है। तीन डाक्टरों की देखरेख में किया गया रेस्क्यू। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व डा गुरुदत्त, पेंच अखिलेश मिश्रा और डब्ल्यूसीटी के डा प्रशान्त रहे शामिल।

बूढा है बाघ, दांत घिसे होने से कर रहा था हमला

वन मंडल अधिकारी स्वदेश महिवाल ने बताया कि बाघ को पकड़ने के बाद उसे कहा भेजना है यह वरिष्ठ अधिकारियों से पूछा जाएगा। उन्होंने बताया है कि पकड़ा गया बाघ बूढ़ा है। उसके दांत भी घिसे हुए है। इससे अंदेशा लगाया जा है कि वह जंगल मे शिकार नहीं कर पा रहा था और आसान शिकार की तलाश में लोगों व मवेशियों पर हमला कर रहा था। बाघ को पकड़ने के लिए पेंच टाइगर रिजर्व के तीन प्रशिक्षित हाथी, 30 ड्रोन कैमरे और पचास कर्मचारियों का दल पिछले छह दिनों से जंगल का कोना कोना छान रहा था।

लगातार हो रहे बाघ के हमले

25 अक्टूबर को तीन दिन से लापता रमपुरी निवासी जयवंती पति टेकचंद पंद्रे (55) का क्षत विक्षत शव पेंच टाइगर रिजर्व के अरी (बफर) की मोहगांव बीट के जंगल में मिला था। महज आठ दिनों बाद एक नवंबर को बाघ ने एक और व्यक्ति का शिकार किया था। इससे पहले 11 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र खवासा की पिंडरई बीट कक्ष क्र. 355 के जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहे मिट्ठन अवसरे (49) की बाघ के हमले में मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button