ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त टीम ने जेल प्रहरी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

रायसेन। रायसेन जिले के बेगमगंज उपजेल में लोकायुक्त ने एक जेल प्रहरी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जेल प्रहरी ने बंदी को नहीं पीटने के लिए पैसे की मांग की थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

अक्‍सर पीटता था जेल प्रहरी

जानकारी के अनुसार बेगमगंज की उपजेल में प्रहरी अमित धाकड़ यहां बंद कैदी जगदीश अहिरवार की अक्सर पिटाई करता था। एक दिन कैदी जगदीश अहिरवार का मित्र अर्जुन उससे जेल में मिलने आया तब जगदीश ने अपने साथ हो रही पिटाई की बात अर्जुन को बताई। अर्जुन ने जब कैदी की पिटाई नहीं करने का आग्रह जेल प्रहरी से किया तो प्रहरी द्वारा इसके बदले में 6 हजाार रुपये की रिश्वत मांगी।

भोपाल लोकायुक्‍त को की थी शिकायत

कैदी के मित्र अर्जुन ने लोकायुक्त भोपाल में इस मामले की शिकायत कर दी। सोमवार शाम को आरोपित जेल प्रहरी अमित धाकड़ ने जैसे ही 6 हजार की राशि ली उसी समय लोकायुक्त ने अमित धाकड़ को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया कि तीन महीने तक की कैदी की पिटाई नहीं करने के बदले में ये राशि ली जा रही थी।

Related Articles

Back to top button