ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

18 महीने तक इन राशि वालों पर खूब बरसेगा पैसा, कुबेर देव कर देंगे मालामाल

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह कभी न कभी अपनी स्थिति बदलता रहता है। वे एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते रहते हैं। राहु केतु को मायावी ग्रह के रूप में जाना जाता है। अन्य ग्रहों की तरह राहु और केतु भी कुछ समय बाद दूसरी राशियों में गोचर करते हैं। बता दें कि राहु, मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं केतु तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों का प्रवेश 18 मई 2025 तक अपनी-अपनी राशियों में बना रहेगा। जिसके कारण इसका शुभ प्रभाव अगले दो वर्षों तक कुछ राशियों पर रहेगा। आइए, जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन-सी हैं।

वृषभ राशि

राहु के मीन राशि में प्रवेश से वृषभ राशि के लोगों को काफी लाभ होने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक लाभ का संकेत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को राहु के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। इस राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि

राहु के गोचर से शादीशुदा जातकों के जीवन में आने वाली समस्या अब दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यापार में लाभ होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी है। नौकरी में शानदार परिणाम देखने को मिलने वाले हैं। इंक्रीमेंट या प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

राहु गोचर से वृश्चिक राशि वाले लोगों का शुभ समय शुरू हो गया है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button