ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मामूली विवाद के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर जानलेवा हमला

भोपाल। एमपी नगर जोन-दो स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवक ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के सिर पर राड से जानलेवा हमला कर दिया। उसका आनलाइन भुगतान करने को लेकर कर्मचारी से कुछ विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

यह है मामला

एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम बरसेता जिला रीवा निवासी 23 वर्षीय चेतन पुत्र शिव शंकर प्रसाद मिश्रा एमपी नगर जोन-दो स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। शुक्रवार रात वह अपने साथी सेल्समैन श्रीनिवास पटेल के साथ पंप पर अपने वाले वाहनों में पेट्रोल भर रहा था। रात करीब पौन आठ बजे पंप पर ताहिर अथर नाम का युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। पेट्रोल भरवाने के बाद मुगतान की बारी आई तो सेल्समैन श्रीनिवास ने कहा कि अभी आनलाइन पेमेंट नहीं हो रहा है, स्वेप मशीन में कार्ड से पेमेंट हो जाएगा। इसलिए थोड़ा इंतजार करो और लाइन से हटकर पीछे खड़े हो जाओ। यह बात सुनते ही बाइक सवार ताहिर अथर सेल्समैन श्रीनिवास पटेल पर नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

समझाने के बावजूद नहीं माना

सेल्समैन ने उसे एक बार फिर समझाते हुए पीछे रुककर इंतजार करने को कहा तो भड़क गया। उसने पास ही रखी लोहे की राड से सेल्समैन के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इससे श्रीनिवास के सिर व नाक में गंभीर चोट आई। साथी कर्मचारियों ने घायल श्रीनिवास पटेल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित ताहिर अथर के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button