ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

विराट कोहली नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को इंदौर में होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से आराम दिया गया है। भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद कोहली सोमवार की सुबह मुंबई रवाना हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,” उन्हें अंतिम टी20 मैच से आराम दिया गया है।” दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम मुंबई जाएगी जहां कोहली टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खेलने के लिए छह अक्टूबर को मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया के रवाना होगी।पूर्व भारतीय कप्तान ने रविवार को 28 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली थी। भारत ने यह मैच 16 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। कोहली को इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई देशों में खेली गई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था।

Related Articles

Back to top button