ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर विधानसभा एक से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला का जगह-जगह हुआ जनसंपर्क के दौरान जोरदार स्वागत

दौर। जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने राधे-राधे की गूंज के साथ जब अपना जनसंपर्क शुरू किया तो पूरे वार्ड के रहवासी अपने लाड़ले बेटे के स्वागत के लिए निकल आए । इन रहवासियों ने संजय शुक्ला को विजय बनाने का संकल्प लिया ।

बुधवार शाम को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 11 के भागीरथपुरा में जोरदार जनसंपर्क किया।  राधे राधे की गूंज के साथ जनसंपर्क भागीरथपुरा में  MR 4 से शुरू हुआ। जो केला माता मंदिर होते हुए भागीरथपुरा बगिया मेन रोड , यादव कॉलोनी रेडवाल कॉलोनी, माली समाज की धर्मशाला, भागीरथपुरा में हुआ। संजय शुक्ला इन क्षेत्रों की गली मोहल्ले में पैदल निकले। जनसंपर्क में उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तो थे ही साथ ही क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में उनके साथ चल रहे थे।

 यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार का कोई गुटबाजी नहीं है और कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है । इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ कमलनाथ जी की सरकार बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ऊपर दर्ज केस जनता से छुपाए हैं लेकिन अब जनता को उनकी हकीकत पता चल चुकी है ।  जनता जानती है कि उनके क्षेत्र के लिए क्या बेहतर है ? उन्होंने क्षेत्र में इतने विकास किया है कि जनता का आशीर्वाद उन्हें फिर मिलेगा। 6 पानी की टंकियां बनवाई, नर्मदा लाइन डलवाई, 600 बोरिंग करवाए, बगीचों का विकास करवाया।

Related Articles

Back to top button