ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

स्कूल में भिड़ीं 3 शिक्षिकाएं, BSA ने तीनों को किया निलंबित

हमीरपुर के एक माध्यमिक विद्यालय में 3 शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं। करीब 45 मिनट तक तीनों में मारपीट होती रही।  मारपीट का ये वीडियो 2 अक्टूबर का बताया जा रहा है। मामला हमीरपुर के कुरारा कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। मामला सामने आने के बाद तीनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।

स्कूल में प्रीती निगम प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। वहीं नाहिद हाशमी सहायक अध्यापक और पुष्पलता पाण्डेय परिचारिका के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है 2 अक्टूबर को स्कूल में गांधी जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। बच्चे डांस और गाने के कार्यक्रम कर रहे थे। स्कूल में लगभग 50-60 बच्चे मौजूद थे। सहायक अध्यापक नाहिद हाशमी कार्यक्रम स्थल पर बैठी हुई थी। तभी वहां पर प्रधानाध्यापिका प्रीति आ गईं।

उन्होंने बच्चों को बाहर चलने के लिए कहा। प्रीति का कहना था समय रहते झंडा रोहण करवा दिया जाए। जिस पर नाहिद हाशमी प्रीति पर चिल्लाने लगी। उन्होंने बच्चों को बाहर जाने से भी मना कर दिया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों हाथापाई पर उतर आईं। इस बच्चे क्लास के अंदर बैठे कुछ बच्चे बाहर भाग गए। वहीं कुछ दोनों को छुड़वाने लगे।

मारपीट होता देख पास में खड़ी पुष्पलता पाण्डेय दोनों का वीडियो बनाने लगी। इस पर प्रीति पुष्पलता पर बिगड़ गई। वो उसके पास आकर उसका पर्स छीनने लगी। वीडियो डिलीट करने के लिए कहने लगी। जिसके बाद उन दोनों के बीच भी लड़ाई शुरू हो गई। इसी बीच क्लास के अंदर तिरंगा जमीन पर पड़ा रहा लेकिन किसी ने भी उसको नहीं उठाया।

मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना जैसवाल ने दोनों टीचरों सहित वीडियो बनाने वाली शिक्षिका के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। तीनों टीचरों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button