ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

दशहरे से दीपावली के बीच ऐसे स्वप्न दिखे तो जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी

इंदौर। हिंदू ज्योतिष शास्त्र में अंक गणित, हस्त रेखा के साथ-साथ स्वप्न ज्योतिष का भी विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपनों के जरिए भी हमें भविष्य के संकेत दिखाई देते हैं। ऐसे में दशहरे से लेकर दीपावली के बीच में यदि दिखाई देने वाले सपनों का भी विशेष अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे यहां हमें स्वप्न के अर्थ के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली

सनातन धर्म में दीपावली ही सबसे बड़ा त्योहार है। हर साल 5 दिनों तक चलने वाला ये त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर खत्म होता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले त्योहार दशहरे से लेकर दीपावली के बीच कुछ सपने दिखाई देते हैं तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।

माता लक्ष्मी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि दीपावली के दिन सपने में माता लक्ष्मी दिखाई दें तो इसे काफी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपकी किस्मत में बड़ा उलटफेर होने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर से दरिद्रता का नाश होगा। घर में संपन्नता आएगी। व्यापार या नौकरी में अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। देवी उठते ही स्नान के बाद देवी लक्ष्मी की आराधना करना चाहिए। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र पाठ करना चाहिए।

सपने में दिखे पूजा का कलश

सपने में यदि देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना के दौरान रखा जाने वाला पूजा का कलश दिखाई दे तो इसे भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी की कृपा परिवार पर जल्द ही बरसने वाली है। आप किसी बड़ी मुसीबत से जल्द ही उभरने वाले हैं। सेहत को भी लाभ हो सकता है।

सपने में दिखे कमल के खिला हुआ फूल

दशहरे से दीपावली के बीच में यदि रात में सोते समय सपने में खिला हुआ कमल का फूल दिखाई दे तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। कमल का फूल मां लक्ष्मी का बहुत प्रिय होता है। सपने में कमल का फूल दिखाई दें तो इसका मतलब है कि दिवाली का पर्व आपके लिए बरकत लेकर आएगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button