ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अब बगैर यूनिक नंबर के ई-रिक्शा चलाने पर होगी कार्रवाई

उज्जैन । यातायात पुलिस शहर के सभी ई रिक्शा का रिकार्ड अपडेट रखेगी। इसके लिए साढ़े पांच हजार से ज्यादा ई रिक्शा पर यूनिक नंबर डालने का काम किया जा रहा है। अब तक पुलिस 2500 ई रिक्शा पर यूनिक कोड दर्ज कर चुकी है। ड्रायवर के लाइसेंस से लेकर उसका पूरा रिकार्ड पुलिस के पास रहेगा। किसी भी आपराधिक गतिविधि में पुलिस को यूनिक कोड मिलते ही चालक की पूरी कुंडली सामने आ जाएगी। इससे ट्रैफिक सुधार में भी मदद मिलेगी। उज्जैन में 4500 से ज्यादा आटो भी रजिस्टर्ड हैं।

यातायात सुधार की दिशा में कदम

ट्रैफिक टीआइ दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि यातायात सुधार की दिशा में ई रिक्शा पर यूनिक नंबर डाले जा रहे हैं। रोजाना 100 से ज्यादा ई रिक्शा यातायात थाने पर बुलवाकर उन पर नंबरिंग करवाई जा रही है। शहर में साढ़े पांच हजार से ज्यादा ई रिक्शा बताए जा रहे हैं, जिन पर यूनिक नंबर चस्पा किया जा रहा है। नंबर से पुलिस आसानी से ई रिक्शा की पहचान कर सकेगी।

लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं तो दर्ज नहीं होगा नंबर

पुलिस का कहना है कि जिन चालकों के पास लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं होगा उन्हें अवैध माना जाएगा। ऐसे ई रिक्शा पर यूनिक नंबर भी दर्ज नहीं होगा तथा उन्हें सड़क पर चलने नहीं दिया जाएगा। बगैर नंबर के ई रिक्क्षा मिलने पर एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी।

शहर में मार्ग की क्षमता से अधिक ई रिक्शा सड़कों पर

यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर में मार्ग की क्षमता से अधिक ई रिक्शा सड़कों पर हैं। ऐसे में यूनिक नंबर से ये फायदा होगा कि ई रिक्शा चिह्नित हो जाएगा व दूसरा उसे चलाने वाले व्यक्ति का पूरा रिकार्ड जैसे उसका रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस की जानकारी पुलिस के पास रहेगी। एक माह में सारे ई रिक्शा पर यूनिक नंबर होगा व उसी के अनुसार उनके संचालन को लेकर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

चालकों का वाट्सएप ग्रुप बनेगा

यातायात थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि यूनिक नंबर के साथ अब आटो व ई रिक्शा वालों की पूरी जानकारी रजिस्टर के साथ कम्प्यूटर में भी दर्ज होगी। इनका वाट्सएप ग्रुप भी बनाएंगे जिसे सेक्टर वाइज बांटा जाएगा, जिससे यातायात संबंधी सूचनाओं से ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जा सकेगा।

———-

09 यूजेजे- 22 यूनिक नंबर दर्ज करवाने के लिए यातायात थाने के बाहर लाइन से खड़े ई रिक्शा। नईदुनिया

Related Articles

Back to top button