ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

त्योहारों के सीजन में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है और पहली तारीख को महंगाई का बम फूटा है। दिवाली से पहले तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 103 रुपए महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एक सिलेंडर की कीमत इतनी

आज से 19 किलोग्राम वाला वाला कॉमर्शियल LPG Cylinder राजधानी दिल्ली में 1,833 रुपये से मिलेगा, जो कि पहले 1731 रुपये में मिल रहा था। अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1785.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1684 रुपये का था. वहीं कोलकाता में 1839.50 रुपये की जगह अब 1943.00 रुपये का बिकेगा, तो वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है, जो अब तक 1898 रुपये थी।

32 दिन में 310 रुपये का महंगा हुआ सिलेंडर

अभी एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपयेतक बढ़ा दिए गए। यानी एक महीने में दिल्ली के 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को करीब 310 रुपयेका झटका लगा है। पिछले महीने कोलकाता में 203.50 रुपये दाम बढ़े तो इस महीने 103.50 रुपये और बढ़ गए। 31 दिन में सिलेंडर यहां 307 रुपये महंगा हो गया।
मुंबई के उपभोक्ताओं को 202 रुपये का झटका लगा था और आज 101.50 रुपये और लगा है। एक महीने में यहां भी सिलेंडर 303.50 रुपये महंगा हो गया। आज चेन्नई में 101.50 रुपये दाम बढ़े हैं और पिछले महीने भी 203 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की गई। यानी एक महीने में यहां भी 304.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है।

शहरों में 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट

  • शहर 1 नवंबर 1 अक्टूबर दाम में अंतर
  • दिल्ली 1833 1731.5 101.5
  • कोलकाता 1943 1839.5 103.5
  • मुंबई 1785.5 1684 101.5
  • चेन्नई 1999.5 1898 101.5

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 30 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए पर हैं। वहीं, कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 929 रुपए है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 902.50 रुपए हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 918.50 रुपए में मि रहा है।

Related Articles

Back to top button