ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में 31 अक्‍टूूबर से बढ़ेगी ठंड, इन स्‍थानों पर बूंदाबांदी संभव

भोपाल। सोमवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। मंगलवार से पारे में और गिरावट शुरू हो जाएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं, दो नवंबर तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान है, इससे ठंड और बढ़ेगी। उत्तर भारत में हो रहे मौसम में बदलाव के कारण वहां से कुछ नमी प्रदेश में आएगी, इससे कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।

प्रदेश में सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी अपने पैर जमा रही है। प्रदेश में सोमवार को 10 जिले ऐसे रहे, जहां तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

हालांकि, अधिकतम तापमान में न ही कोई बढ़त दर्ज हुई, न ही कहीं बड़ी गिरावट आई। अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। इस कारण दिन में गर्मी का एहसास भी हुआ। रात में तापमान गिरने और दिन में तापमान के ऊंचे स्तर पर बने रहने के चलते दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान भी स्थिर तो न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। नवंबर महीने की शुरुआत में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी आने के आसार हैं।

किस जिले में कितना तापमान

सोमवार को उमरिया जिले में सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजगढ़ में 13.6, नौगांव में 13.4, रीवा में 14.2, मलाजखंड में 13.4, जबलपुर में 14, बैतूल में 15.4, भोपाल में 15.2, ग्वालियर में 15.8, इंदौर में 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, सबसे अधिक तापमान गुना में 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में 32.3, ग्वालियर में 34.6, इंदौर में 31.4, जबलपुर में 31.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।

Related Articles

Back to top button