ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

स्वीप प्लान मतदान जागरूकता अभियान के तहत मेघदूत में वाकेथान का आयोजन

इंदौर। विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर 2023 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओ को प्रेरित करने के उददेश्य से लायंस क्लब, एरोबिक्स क्लब द्वारा वाकेथान का आयोजन किया गया। इसमें लायंस क्लब इंटरनेशनल, लायंस क्लब अहिल्या और एरोबिक्स क्लब मेघदूत, सन शाइन राइजिंग वेलफेयर सोसायटी, यश फाउंडेशन, मुस्कान एरोबिक्स क्लब, एनजीओ एचएमएस की टीम सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक, छात्र छात्राएं, मार्निंग वाकर्स और बडी संख्या में नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की शपथ दिलवाई गई। मतदान के लिए अपील करते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

स्वीप प्लान के तहत मतदान के लिए जागरूकता अभियान के लिए आयोजित वाकेथान को नगर निगम के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष अग्रवाल, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा, एरोबिक्स क्लब मेघदूत के मुख्य प्रशिक्षक जितेंद्र मेश्राम, रश्मि गुप्ता, डा सरोज ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मेघदूत उपवन से शुरू होकर सत्य साईं चौराहा एबी रोड से होते हुए मेघदूत उपवन पर समाप्त हुई।

मतदान में भी नंबर वन बनना है

आयोजन में नागरिकों से अपील की गई कि जिस तरह से इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है उसी प्रकार हमें इंदौर को मतदान में भी नंबर वन बनना है। जो भी मत देने के लिए योग्य हैं वे 17 नवंबर 2023 को निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर मत अवश्य दें। इस अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहले तीन स्थानों पर आने वालों को पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही विभिन्न क्लब को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि इस वर्ष मतदान में इंदौर को नंबर वन बनाने के उद्देश्य से स्वीप प्लान अभियान शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button