ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंडोनेशिया में पाम तेल वायदा एक्सचेंज शुरू, सोयाबीन तेल कमजोर

इंदौर। इंडोनेशिया में पाम तेल में वायदा कारोबार के लिए नए एक्सचेंज में कामकाज आरंभ हो गया है। यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इंडोनेशिया दुनिया में पाम तेल का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है और इस एक्सचेंज के माध्यम से वहां एक विश्वसनीय बेंचमार्क मूल्य नियत करने में सहायता मिलेगी।

इंडोनेशिया कमोडिटीज एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (आईसीडीएक्स) नामक इस एक्सचेंज में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) में पहला फिजिकल कारोबार शुरू हुआ। इसमें चार लॉट (25 टन का प्रत्येक लॉट) सीपीओ का वायदा अनुबंध 11,305 रुपियाह (0.7130 डॉलर) प्रति किलो की दर से किया गया। इसमें स्पॉट मूल्य का प्रचलन आरंभ हुआ है और शुरुआती दिन इसमें पाम तेल की 18 कंपनियों ने भाग लिया। पाम तेल एक्सचेंज के माध्यम से एक विश्वसनीय बेंचमार्क मूल्य के निर्माण हेतु इंडोनेशिया ने यह कदम उठाया है जो वैश्विक बाजार के लिए एक अच्छा रणनीतिक प्रयास है।

पाम तेल के दाम तय करने में अब तक मलेशिया वायदा का दबदबा है। इंडोनेशिया की यह पहल अब इसमें बदलाव ला सकती है। दरअसल, पाम तेल के दाम अन्य तमाम खाद्य तेलों के दामों पर प्रभाव डालते हैं। इस एक्सचेंज में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) में वायदा अनुबंधों का प्रचलन शुरू होना अभी बाकी है, जबकि फिलहाल वहां फिजिकल ट्रांजेक्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक और खास बात यह है कि कंपनियों के लिए इस एक्सचेंज में कारोबार करना अनिवार्य नहीं बल्कि स्वैच्छिक है।

इधर, दशहरे की वजह से प्रदेश की कुछ मंडियों में अवकाश रहा, जिससे सोयाबीन की आवक बेहद कमजोर दर्ज की गई। इधर, सोया तेल में भी लेवाली कमजोर होने के कारण भाव में नरमी रही। सोया तेल इंदौर 10-15 रुपये घटकर 910, पाम तेल इंदौर 885-887 रुपये प्रति दस किलो रह गया। केएलसीई 85 अंक माइनस पर बंद हुई। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 4300-4850, सरसों निमाड़ी 6300, राइड़ा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1580-1590, मुंबई मूंगफली तेल 1550-1560, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 910, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 860-865, इंदौर पाम 885-887, मुंबई सोया रिफाइंड 915-918, मुंबई पाम तेल 815, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 850 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1875 बुरहानपुर 1875, अकोला 2775 रुपये।

Related Articles

Back to top button