ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजस्थान

हैवानियत: 8 बार ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर शख्स को रौंदा, तमाशबीन बनाते रहे मौत का LIVE Video

राजस्थान के भरतपुर में एक शख्स को बेहद दर्दनाक मौत दी। एक बेरहम शख्स ने एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया। इतना ही नहीं बेरहम ने युवक को ट्रैक्टर से 8 बार कुचलकर मार डाला। इतना ही नहीं तमाशबीन बने लोग युवक को बचाने की बजाय उसकी मौत का लाइव वीडियो बनाते रहे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजस्थान के भरतपुर में दो पक्षों के बीच विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो गया. जिसमें एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हालांकि शख्स को बचाने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर वाले के माता-पिता के सामने ही बेटे को ट्रैक्टर से 8 बार कुचल दिया। इस लड़ाई में 12 लोग भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गांव के दो पक्ष बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है। इतना ही नहींदोनों पक्षों की तरफ से बयाना थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने दोनों ही पक्षों के करीब 22 लोगों को पाबंद किया गया था  लेकिन बुधवार को बहादुर सिंह गुर्जर पक्ष के लोग विवादित जमीन को ट्रैक्टर लेकर जोतने लगे जिसके बीच दूसरे पक्ष अतर सिंह गुर्जर के परिवार वहां आ पहुंचे और  विरोध करने लगे। इस बीच जब 45 वर्षीय निर्पाठ सिंह गुर्जर ट्रैक्टर को रोक कर विरोध करने की कोशिश कर रहा था तभी ट्रैक्टर चालक ने उसको कुचल दिया और 8 बार उसे ट्रैक्टर से कुचलता रहा।

खबर मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बयान लिया। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। निर्पाठ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ उचित एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button