ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सप्ताहभर में सोना 1100 रुपये उछला, ये हैं इंदौर-उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार के भाव

इंदौर। भू-राजनैतिक तनाव के असर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड में लगातार गिरावट आने के साथ ही डालर कमजोर हो रहा है। इससे सोने की तेजी को सपोर्ट मिल रहा। शनिवार को हाजिर में सोने के दाम में 150 रुपये की बढ़त हुई। देखा जाए तो इस सप्ताह में सोने के दाम में 1100 रुपये बढ़त हो चुकी है। सोना कैडबरी बढ़कर 62400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 14 अक्टूबर को यह 61300 रुपये था।

इसी तरह चांदी में भी लेवाली अच्छी रहने से पिछले सात दिन में 800 रुपये बढ़कर 73250 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि 14 अक्टूबर को यह 72450 रुपये प्रति किलो थी। ऊंचे दामों पर भी लेवाली जोरदार बनी हई है। हालांकि, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को कामेक्स पर सोना वायदा दो डालर घटकर 1980 डालर प्रति औंस और चांदी 23 सेंट बढ़कर 23.35 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। घरेलू सराफा बाजार में त्योहारों के लिए गहनों की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आगे लगातार डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62400 रुपये, सोना (आरटीजीएस), 62300 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) 57065 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 62250 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73250 रुपये, चांदी टंच 73450 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 73000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62350 रुपये तथा सोना रवा 62250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73600 रुपये तथा चांदी टंच 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62300 रुपये तथा सोना रवा 62250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74300 रुपये तथा चांदी टंच 74400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button