ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

इजरायल-हमास युद्ध: गाजा की मदद के लिए आगे आया भारत, फिलिस्तीन के लोगों को पहुंचाई राहत सामग्री

 इजरायल हमास के बीच युद्ध जारी है, इस बीच भारत ने गाजा की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए जरूरत मंद चीजें भेजी है। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि भारत गाजा के लोगों के लिए मदद भेज रहा है।

ये जरूरूतमंद सामग्री भेजी

भारत ने गाजा में परेशान लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ाया है, उन्होंने 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी है। इसी के साथ भेजी गई मदद में जरूरी जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, पानी को शुद्ध करने वाली टैबलेट समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

बता दें कि गाजा में शनिवार से ही मानवीय मदद पहुंचना शुरू हो गई है। गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए मिस्र की तरफ से राफाह बॉर्डर खोला जा चुका है.एक सुरक्षा सूत्र और मिस्र रेड क्रिसेंट के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि मिस्र से युद्धग्रस्त गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रक शनिवार को राफाह बॉर्डर से गुजरने शुरू हो गए है।

PunjabKesari

फिलिस्तीन में 4300 से ज्यादा की मौत

इजरायल हमास के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। अब भारत ने गाजा की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए है। भारत ने जरुरतमंद चीजें भेजने शुरू कर दी है। बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर 1500 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी। इजरायल ने जवाबी एक्शन लेते हुए फिलिस्तीन के 4300 से ज्यादा लोगों को मार दिया है।

PunjabKesari

कैफे पर इजरायली हमले में 10 लोगों की मौत

दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में एक कैफे पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोटर् में दी है। एजेंसी ने बताया कि शनिवार को अपराह्न में गाजा पट्टी के विभिन्न हिस्सों पर इजरायली हवाई हमलों के कारण 29 लोग मारे गए। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल में रॉकेट दागे थे।

Related Articles

Back to top button