ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

संजीवनी नगर के नमन विहार कालोनी में दुकानदार ने कैंची फेंककर मारी, चोर की मौत

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्रातंर्गत नमन विहार कालोनी में एक किराना दुकान से चोरी कर भाग रहे आरोपित को दुकानदार ने कैंची फेंककर मार दी। कैंची आरोपित की जांघ में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस मामले में पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहीं है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई हो सके।

अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने बताया कि नमन विहार कालोनी में जगदम्बा किराना स्टोर्स है। जिसके संचालक अभिषेक ठाकुर है, जिनकी दुकान घर पर ही है। युवक दुकान से कुछ चोरी कर भागा। जिसे अभिषेक ने देख लिया, उसने आरोपित को रोकने के लिए कैंची फेंक कर मारी, जो कि आरोपित तरुण उर्फ गोलू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बौछार जिला नरसिंहपुर हाल निवासी नमन विहार कलोनी की जांघ में जा धंसी। गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आरोपित तरुण को मृत घोषित कर दिया।

120 रुपये चोरी कर भाग रहा था आरोपित

आरोपित तरुण सुबह दुकान के सामने से गुजरा, देखा कि दुकान में कोई नहीं है, जिस पर उसने ड्राज से 120 निकाले और तेजी से भागने लगा। इसी दौरान दुकान संचालक अभिषेक ने उसे देख लिया, जिसने उसे रोकने के लिए समीप रखी कैंची फेंक कर मारी। जिससे घायल होकर तरुण की मौत हो गई।

तरुण की मौत एक हादसा था, मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज होगा या फिर गैर इरातदन हत्या का। इसकों लेकर पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल आरोपित अभिषेक पुलिस की हिरासत में है।

-रमेश कुमार, टीआइ संजीवनी नगर।

Related Articles

Back to top button