ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मध्यप्रदेश

अक्टूबर का महीना भी रहेगा सामान्‍य, दिसंबर में जोर पड़ेगा जाड़ा

जबलपुर। जिस तरह मानसून ने देर से दस्तक दी थी उसी तरह ठंड भी नखरे दिखा रही है। अक्टूबर का आधा से ज्यादा महीना बीत चुका है पर वातावरण में वैसी ठंडक नहीं घुल रही है जैसी उम्मीद की जा रही थी। क्योंकि इस वर्ष औसत से भी ज्यादा वर्षा हुई है। इस वर्ष जिस तरह लगातार पश्चिम विक्षोभ बन रहा है उससे मौसम में बदलाव जारी है। जिसे देखते हुए ये संभावना जताई जा रही हे कि इस बार अक्टूबर का पूरा महीना नरम-गरम रहेगा। इसके बाद दिसंबर में जाड़ा जोर पकड़ सकता है।

जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में ठंड का असर कम

वर्तमान में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में ठंड का असर कम है। उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत मामूली रूप से बदली रही। आसमान पर हल्के बादल छाए रहे वहीं ठंड का असर कम रहा। रात में जरूर वातावरण में नमी घुली रही और देर रात ठंड का आभाष होता रहा।

तापमान 30 डिग्री के आस-पास

वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी- पूर्वी हो रहा है। दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में कमी होने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 22 अक्टूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के बाद ही तापमान में गिरावट आने क संभावना है।

Related Articles

Back to top button