ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

साबुन की फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत, कई लोग मलबे में दबे, राहत बचाव कार्य जारी।

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दबे हुए हंै. सूत्रों के अनुसार लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम नामक स्कूल के सामने घर के अंदर ही साबुन की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है और संजय गुप्ता का मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी. मंगलवार सुबह फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद एसएसपी और डीएम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. सूत्रों के अनुसार जब मलबा हटाया जा रहा था, तभी दोबारा विस्फोट हो गया. इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया. मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे. उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को करीब 50 मीटर दूर कर दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button