ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

हथेली की ये रेखा बताती है, कैसी रहेगी वैवाहिक जिंदगी, प्रेम संबंधों के भी मिलते हैं संकेत

इंदौर। हस्तरेखा विज्ञान में यह मान्यता है कि व्यक्ति के कर्म के आधार पर ही हाथों की लकीरें तय होती है और कर्म के अनुसार ही व्यक्ति को फल मिलता है। ऐसे में हाथ की लकीरों से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता किया जा सकता सकता है। हस्तरेखा के जानकार आशीष उपमन्यु के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक व प्रेम संबंधों के बारे में भी हस्तरेखा शास्त्र में विस्तार से उल्लेख किया गया है।

विवाह संबंधों में विवाद

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा आगे बढ़ते हुए आखिर में सांप की जीभ की तरह दो हिस्सों में विभक्त हो जाती है तो ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति निर्मित हो जाती है। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता है और कई बार तलाक तक की स्थिति निर्मित हो जाती है।

विवाह टूटने के ये भी संकेत

आशीष उपमन्यु के मुताबिक, यदि दोनों हाथों में विवाह रेखाएं दो हिस्सों में बंट जाती है तो शादी टूटने की कगार पर पहुंच जाती है। विवाह रेखा कटी होना वैवाहिक संबंधों के लिए शुभ नहीं मानी जाती है। विवाह रेखा स्पष्ट और गहराई वाली होती है तो इससे दांपत्य जीवन अच्छा बीतता है।

प्रेम संबंधों में सफलता

हस्त रेखा ज्योतिष के मुताबिक, विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल के समान चिह्न दिखाई देता है तो जीवनसाथी बहुत अधिक प्रेम करने वाला मिलता है। प्रेम विवाह में सफलता मिलती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी बहुत ही कम है तो ऐसे लोगों का विवाह कम उम्र में हो जाता है। यदि महिला के हाथ में विवाह रेखा के शुरुआत में ही द्वीप का निशान होता है तो प्रेम संबंधों या विवाह के बाद धोखा मिलने की आशंका बनती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button