ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम, राम मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल, आज अमित शाह करेंगे उद्घाटन

 15 अक्टूबर जनी कल से नवरात्रि का आगमन हो चुका है, और इसी के साथ दुर्गा पूजा भी शुरू होने जा रही है। बंगाल की दुर्गा पूजा विश्व प्रसिद्ध है और हर साल इनकी पंडालों की सजावट के खुबसुरत थीमस को देश और दुनिया के लोग देखने आते हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन तो अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में दुर्गा पूजा के लिए सजे पंडालों को  भव्य राम मंदिर के थीम से बनाया गया है। आपको बता दें की इस साल कोलकाता की लाइफ लाइन ट्राम को भी150 साल पुरे हो जायेंगे। राम मंदिर के थीम से बने पंडाल का उद्घाटन सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसकी पूरी तैयारी संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के आयोजकों ने की है। इस बार की दुर्गा पूजा में पंडालों को विश्वकप के थीम में भी सजाया गया है।

वैज्ञानिकों को दिया सम्मान
इस साल इसरों के वैज्ञानिकों को सम्मान देने के लिए दुर्गा पूजा के पंडाल को चंद्रयान-3 के थीम से सजाया है। इस थीम के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम पर विराजमान किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं पंडाल में प्रज्ञान रोवर को भी दिखाया जाएगा। जिसको देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह बना हुआ हैं। इसी तरह आतपुर एक्साइड फैक्टरी के पास बने मैदान में 80 फुट की दुर्गा मां की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पश्चिम बंगाल में आए पंडालों में अलग-अलग तरह की खूबसूरत थीम के साथ सजया गया है। फिर चाहे वो पेरिस का डिज्नीलैंड हो या मैसूर का महल हो या गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर हो, जोधपुर का संग्रहालय से ले के बनारस के गंगा घाट तक को जीवत किया गया है।

Related Articles

Back to top button