ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बोहरा समाज सियागंज से निकालेगा जुलूस, दुर्गा मूर्तियों का निश्शुल्क होगा वितरण

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 15 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र के अवसर पर विभिन्न आयोजन होंगे। इसके अलावा बोहरा समाज द्वारा जुलूस निकाला जाएगा। स्वामी रामदयाल महाराज के प्रवचन भी होंगे।

– दाऊदी बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु डा. सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन मौला (र.अ.) की 113वीं एवं 53वें धर्मगुरु डा. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की 80वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में जुलस निकाला जाएगा। इंदौर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा निकाले जा रहे चल समारोह में कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया जाएगा। चल समारोह सुबह 7.30 बजे सियागंज स्थित बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर सैफी चौराहा, जवाहर मार्ग, झंडा चौक, नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा से नृसिंह बाजार चौराहा से उदापुरा होकर छत्रीबाग स्थित समाज के स्कूल परिसर में समाप्त होगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ है। उनके चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– नारायण मानव उत्थान समिति द्वारा सुबह 9 से 1 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों के 251 गरबा संचालक मंडल को दुर्गा मूर्तियों का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। एबी रोड़ भोलाराम उस्ताद मार्ग पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व गरबा मंडलों के संचालक शामिल होंगे।

– मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सुबह 11 बजे श्रीराम दरबार मंदिर में नवाह्न पारायण पाठ के साथ घट स्थापना होगी। गीता भवन परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में भी दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ पूजन होंगे।

– वैभव नगर दुर्गा माता मंदिर में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह के सत्र में गायत्री यज्ञ और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। दोपहर 3 से 6 बजे तक भजन होंगे।

– सार्वजनिक महोत्सव समिति जयरामपुर कालोनी में मां गढ़ कालिका मंदिर उज्जैन की प्रतिकृति बनाई गई। प्रतिदिन शाम 7 बजे से दुर्गा सप्तशती का पाठ,हवन -पूजन और आरती होगी।

Related Articles

Back to top button