ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कमरे में सिगरेट सुलगाते ही भड़की आग, झुलसने की वजह से युवक की मौत

भोपाल । ईदगाह हिल्स इलाके में बंद कमरे में सिगरेट सुलगाते ही अचानक भड़की आग से झुलसे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में पता चला कि घटना के कुछ देर पहले युवक ने उसके बच्चों को कबाड़ में मिली फाम स्प्रे की कैन से कमरे में स्प्रे उड़ाया था। संभवत: ज्वलनशील रसायन के आग पकड़ने से हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के साथ मस्ती में उड़ाया था फाम स्प्रे

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक अजय पुत्र मदनलाल पंथी कबाड़ खरीदने का काम करता था। सात अक्टूबर को वह घर में बच्चों के साथ मस्ती कर रहा था। इस दौरान उसने कबाड़ में मिले एक फाम स्प्रे की कैन निकाली। साथ ही कमरे में बच्चों पर स्प्रे कर दिया। कुछ देर बाद बच्चे कमरे से बाहर निकल गए तो अजय ने सिगरेट पीने के लिए कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उसने सिगरेट सुलगाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया। कमरे में आग का गुबार सा बन गया। इस आग में अजय बुरी तरह झुलस गया।

दरवाजा तोड़कर बुझाई आग

अजय की चीख सुनकर स्वजन दौड़े और दरवाजा तोड़कर कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। अजय ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिवार में पत्नी के अलावा उसकी बड़ी बेटी छह वर्ष की हिमांशी है, जबिक बेटा ऋषभ चार साल का है। दोनों स्कूल जाते हैं।

Related Articles

Back to top button