ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

हरदेव लाल मां भगवती मंदिर में 21 साल से जल रही अखंड ज्योति

श्री हरदेव लाल मां भगवती मंदिर में 21 साल से जल रही अखंड ज्योती सुख, समृद्धि, संपन्नता के सालों से अनवरत जल रहे अखंड दीप सबरंग श्री हरदेव लाल मां भगवती मंदिर मंदिर को लेकर लोगों की अटूट आस्था है। इसी वजह से इस मंदिर में 21 साल से अखंड ज्योत जल रही है। यह लोगों को माता के प्रति उनकी पूजा के लिए प्रेरित करती रहती है।

इस संबंध में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अर्जुन मिश्रा ने बताया कि यह शहर के पुराने मंदिरों में से एक है। यह हमेशा से लोगों का कल्याण करते हुए आ रहा है। वही इस अखंड ज्योति को सुख, समृद्धि, संपन्नता के साथ पूरे जगत के कल्याण की कामना से जलाया जा रहा है।

श्री हरदेव लाल मां भगवती मंदिर लगभग 700 साल पुराना है, इसकी देवी स्वयंभू हैं। यहां भक्तों की लंबी कतार लगती है। मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले की हर कामना पूरी होती है। ऐसे में भक्तों की आस्था बढ़ती ही जा रही है। एक तरह से देवी अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और संपन्नता प्रदान करते आई है। वहीं सभी के कल्याण के लिए ही अखंड ज्योति प्रज्जवलित रखी गई है।

इसके माध्यम से मां भगवती पूरे जगत का कल्याण करती आ रही हैं। पुजारी पंडित अर्जुन मिश्रा बताते हैं कि मौजूदा स्थिति में लगातार 21 साल से घृत की अखंड ज्योति जल रही है। इसे हमेशा जलाए रखने के लिए मंदिर के पुजारी जुटे रहते हैं। मां के साथ ही इस अखंड ज्योति के दर्शन से भी लोगों की मनोकामना पूरी होती है।

Related Articles

Back to top button